मालदा हिंसा मामले में ISF उम्मीदवार शाहजहाँ कादरी समेत 18 लोग गिरफ्तार, SIR के खिलाफ लोगों को भड़का कर 7 अधिकारियों को बनाया था बंधक: बंगाल पुलिस की छापेमारी जारी

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में मतदाता सूची गहन संशोधन यानी एसआईआर के दौरान हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने मुख्य आरोपित इंडियन सेक्युलर फ्रंट के उम्मीदवार शाहजहाँ अली कादरी समेत 18 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि शाहजहाँ अली कादरी ने लोगों को एसआईआर के खिलाफ भड़काया और उसने सुजापुर में 7 न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने में अहम भूमिका निभाई। चुनाव सूची में मतदाताओं का नाम जबरदस्ती शामिल करने को लेकर पुलिस के साथ इनकी झड़प हुई थी, जिसमें एक पुलिस वाहन चालक को चोटें आई थी।

हालाँकि इंडियन सेक्युलर फ्रंट ने कादरी की गिरफ्तारी को पूरी तरह अवैध करार दिया है और दावा किया है कि उन्हें नामांकन से रोकने के लिए राज्य सरकार ने ये साजिश रची है। मालदा हिंसा मामले में 4 अलग अलग मामले दर्ज किए गए थे और पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

इस मामले में बंगाल पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की है। इलाके में केंद्रीय सुरक्षा बल को हाई अलर्ट पर रखा गया है।