बंगाल में अब TMC पार्षद रंजन पोद्दार गिरफ्तार, सॉल्ट लेक इलाके में चला रहा था जबरन वसूली का रैकेट: नगर निगम भर्ती घोटाले वाले सुजीत बोस का है करीबी

बंगाल के बिधाननगर नगर निगम के 34 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद और बोरो चेयरमैन रंजन पोद्दार को बिधाननगर उत्तर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ तोलाबाजी यानी जबरन वसूली करने और लोगों को डराने-धमकाने का आरोप है।

बंगाल पुलिस के मुताबिक, रंजन पोद्दार को सॉल्ट लेक के करुणामयी बस स्टेंड इलाके में जबरन वसूली का रैकेट चलाने का आरोप है। राजनीतिक गलियारों में पोद्दार को पूर्व अग्निशमन और आपातकालीन सेवा मंत्री और TMC के वरिष्ठ नेता सुजीत बोस का करीबी माना जाता है। सुजीत बोस को इससे पहले नगर निगम भर्ती घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ़्तार किया था।