20 साल बाद नीतीश कुमार ने छोड़ी होम मिनिस्ट्री, सम्राट चौधरी को मिली कमान: विजय सिन्हा को वित्त की जिम्मेदारी, जानें- किसे मिला कौन सा मंत्रालय

बिहार में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद बनाए रखा, लेकिन 20 वर्षों तक अपने पास रखा गृह मंत्रालय भाजपा नेता सम्राट चौधरी को सौंप दिया।

नए कैबिनेट में भाजपा ने सम्राट चौधरी को उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्रालय दिया, जबकि विजय सिन्हा को राजस्व और खनिज विभाग सौंपे गए। इसके अलावा भाजपा के रामकृपाल यादव को कृषि, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग रमा निषाद, आपदा प्रबंधन नारायण प्रसाद, उद्योग दिलीप जैसवाल, संजय सिंह को श्रम, सड़क एवं आवास नितिन नबिन, SC/ST कल्याण लखेंद्र रौशन, पर्यटन विभाग अरुण शंकर प्रसाद, IT एवं खेल श्रेयसी सिंह, मत्स्य एवं पशुपालन सुरेंद्र मेहता और पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन प्रमोद कुमार को विभाग मिले।

JDU के मदन सहनी को सामाजिक कल्याण, अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण लेशी सिंह को ग्रामीण विकास और परिवहन श्रवण कुमार को, जल संसाधन वी के चौधरी, ऊर्जा विजेंद्र यादव और शिक्षा सुनील कुमार को मिला है।

छोटे सहयोगी दलों को भी उपयुक्त विभाग जैसे कि लोक जनशक्ति पार्टी को गन्ना उद्योग व पीएचई, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को लघु जल संसाधन और राष्ट्रीय लोक मंच को पंचायती राज विभाग दिया गया।