मस्जिद के पास से कलश यात्रा को गुजरता देख इस्लामी भीड़ ने किया हंगामा, हिंदुओं को लाठी-डंडे दिखाकर धमकाया: बिहार के मोतिहारी की घटना

बिहार के मोतिहारी में हिंदुओं की आस्था को एक बार फिर निशाना बनाया गया है। सोमवार (4 मई 2026) को विष्णु महायज्ञ की कलश यात्रा के दौरान मस्जिद के पास मुस्लिम भीड़ ने भारी हंगामा किया। श्रद्धालुओं को डराने के लिए भीड़ लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आई।

पचपकड़ी इलाके में कलश यात्रा शांति से निकल रही थी। श्रद्धालु बैंड-बाजे और DJ के साथ आगे बढ़ रहे थे। जैसे ही यात्रा मस्जिद के पास पहुँची, मुस्लिमों ने संगीत पर आपत्ति जताई। बात सिर्फ बहस तक नहीं रही। देखते ही देखते मुस्लिमों की भीड़ लाठी-डंडे लेकर वहाँ आ गई। हिंदुओं को डराया गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हालात बिगड़ते देख जिले के बड़े अधिकारी मौके पर पहुँचे। DM और SP ने खुद मोर्चा संभाला। भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। प्रशासन ने तुरंत DJ बंद कराया। इसके बाद कलश यात्रा को तय रास्ते से आगे रवाना किया गया।

पुलिस अब दोषियों को बख्शने के मूड में नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि पूरी घटना की वीडियोग्राफी की गई है। मस्जिद के पास हंगामा करने वाले उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हिंदू संगठनों में इस घटना को लेकर भारी गुस्सा है।