हिंदू युवक से शादी करने पर मुस्लिम युवती के पीछे पड़े भाईजान और मामा, 4 साल से था अफेयर: बिहार पुलिस से माँगी सुरक्षा

वैशाली की मुस्लिम युवती असकारा परवीन ने अपनी मर्जी से बादल नाम के युवक से शादी कर ली। लड़की का कहना है कि उस पर कोई दबाव नहीं था । उसने खुशी से पाँच बार मांग भरवाई। अब असकारा परवीन को ससुरालवालों और अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा है।

उसका कहना है कि अगर उसके उसे या उसके पति और ससुरालवाले को कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार उसके भाई और मामा होंगे। पुलिस से उसने सुरक्षा की गुहार लगाई है।

असकारा और बादल की प्रेम कहानी 4 साल पहले शुरू हुई थी। वैशाली में अपनी नानी के घर पर रहकर वह पढ़ाई करती थी जबकि उसके घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर बादल काम करने रोज आता था। दोनों की आते-जाते बात होने लगी और देखते देखते प्यार हो गया। पहले उनके बीच दोस्ती थी।

दोनों छिप-छिपा कर मिलते थे, लेकिन घरवालों को इसकी जानकारी मिल गई। लड़की के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। घरवालों ने लड़की से बातचीत बंद कर दी। बादल ने अपने परिवार को किसी तरह मना लिया। 14 जनवरी 2026 को असकारा घर से भाग गई। उसके घरवालों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।

इस बीच असकारा और बादल ने कोर्ट में कानूनी तरीके से शादी कर ली। कोर्ट मैरिज के बाद बादल ने असकारा की मांग में सिंदूर भरा, जिसका वीडियो सामने आया है। अब परिवार को सुरक्षा की चिंता है।