जम्मू-कश्मीर की दो महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों नगरोटा और बडगाम के उपचुनाव परिणाम आना शुरू हो गए हैं। नगरोटा सीट पर बीजेपी ने एकतरफा बढ़त लेते हुए जीत दर्ज कर ली है। पार्टी की उम्मीदवार देवयानी राणा को 42,350 वोट मिले हैं।
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेकेएनीपीपी के हर्ष देव सिंह को 24,647 वोटों से पीछे छोड़ दिया। हर्ष देव सिंह को केवल 17,703 वोट मिले, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार 10,872 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
जीत के बाद देवयानी राणा ने कहा, “हमारा सौभाग्य है कि जिस तरह से नगरोटा ने 2024 में बढ़ चढ़कर राणा साहब (पिता) को आशीर्वाद किया था, एक बार फिर परिवार होने का फर्ज निभाया है। भारतीय जनता पार्टी की दूरदर्शी नेतृत्व में हमें शामिल होने का मौका मिला। हम बीजेपी के हर बड़े सियासतदान का धन्यवाद करते हैं। भारतीय जनता पार्टी जब चुनाव लड़ती है तो जीतने के लिए लड़ती है, उसी का अंजाम आज यहाँ आपको नगरोटा और बिहार में भी देखने को मिल रहा है।”
#WATCH | Newly-elected BJP MLA from Nagrota, Devyani Rana says, "I am fortunate that the manner in which Nagrota blessed Rana sahib (her father, late MLA Devender Singh Rana), they did their duty of being a family today too and blessed me. I will be thankful to them…When BJP… https://t.co/9rT15GOlVC pic.twitter.com/sQmqebcDrS
— ANI (@ANI) November 14, 2025
नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में कुल 97,980 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें से 73,000 से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहाँ कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। वोटों की गिनती जम्मू शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में की जा रही है। इस सीट पर 75.08% मतदान हुआ, जो बड़गाम की तुलना में काफी अधिक है।

