तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन ने कॉन्ग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भारत में BJP के उभार की सबसे बड़ी वजह कॉन्ग्रेस है। इसके साथ ही उन्होंने कॉन्ग्रेस पर एहसान फरामोश होने का आरोप लगाते हुए कहा कि DMK को अब भविष्य में कभी भी कॉन्ग्रेस पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ही BJP की लगातार जीत के लिए जिम्मेदार हैं, लेकिन अब उन्हें महसूस होता है कि कॉन्ग्रेस की कमजोर राजनीति ही BJP को मजबूत बना रही है।
उन्होंने कहा कि DMK कार्यकर्ताओं ने कॉन्ग्रेस उम्मीदवारों को जिताने के लिए खून-पसीना एक कर दिया, लेकिन बदले में कॉन्ग्रेस ने गठबंधन धर्म नहीं निभाया।
BIG BREAKING NEWS 🚨 UDHAYANIDHI STALIN SAYS —
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) May 24, 2026
"DMK should never trust the Congress again"
"Congress leaders lack basic gratitude and decency"
"They won seats due to DMK. Today, for some positions, they ran away without informing us" 😳
"We should never allow them near us.… pic.twitter.com/oMliexA6fR
कॉन्ग्रेस में बुनियादी शिष्टाचार और आभार तक नहीं: स्टालिन
उदयनिधि स्टालिन ने कॉन्ग्रेस नेतृत्व पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, “DMK को अब कभी कॉन्ग्रेस पर भरोसा नहीं करना चाहिए। कॉन्ग्रेस में बुनियादी शिष्टाचार और आभार तक नहीं है।” उन्होंने आरोप लगाया कि DMK के समर्थन से कॉन्ग्रेस ने कई सीटें जीतीं, लेकिन सत्ता और पदों के लिए पार्टी ने बिना जानकारी दिए गठबंधन से दूरी बना ली।
उन्होंने कहा, “हमारे कार्यकर्ताओं ने कॉन्ग्रेस उम्मीदवारों की जीत के लिए पूरी ताकत लगा दी। इस चुनाव में भी हमारे लोग उनके साथ खड़े रहे और पूरी निष्ठा से प्रचार किया।” स्टालिन ने कहा कि जनता भी जल्द कॉन्ग्रेस को इसका जवाब देगी। उनके बयान को विपक्षी एकता के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
Udhayanidhi Stalin said Congress Party not trustworthy DMK should never trust party again tamilnadu

