पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के DIG हरचरन सिंह भुल्लर को CBI ने मोहाली से गिरफ्तार किया है। भुल्लर पर रिश्वत लेने का आरोप है। CBI ने यह कार्रवाई स्क्रैप कारोबारी की शिकायत पर की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरचरन सिंह भुल्लर रिश्वत के तौर पर हर महीने ₹5 लाख वसूल रहे थे। CBI को शिकायत मिली , जिसके बाद चंडीगढ़ यूनिट की टीम ने जाँच शुरू की। यह भी सामने आया कि DIG का छोटा भाई कुलदीप सिंह भुल्लर कॉन्ग्रेस का पूर्व विधायक है। उनके पिता मेहल सिंह भुल्लर पंजाब पुलिस महानिदेशक (DGP) रह चुके हैं।
हरनाम सिंह भुल्लर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। वे 2007 बैच के अफसर हैं और पंजाब पुलिस में कई बड़े पदों पर रहे चुके हैं। इस समय वे डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) के पद पर कार्यरत हैं।

