छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने शुक्रवार (7 अगस्त) की रात क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल (75 साल) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर की गई उसकी आपत्तिजनक पोस्ट से हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँची थी। पादरी अरुण पन्नालाल ने भगवान शिव से संबंधित हंसराज गोयल की फेसबुक पोस्ट पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उसने लिखा था, “शिवलिंग खतना किया हुआ क्यों होता है?”

इस पोस्ट के बाद बीजेपी प्रवक्ता अमित चिन्मानी ने सिविल लाइंस थाने पहुँचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को आपत्तिजनक पोस्ट और की गई टिप्पणियों के URL और स्क्रीनशॉट भी सौंपे। इसके बाद पुलिस ने पादरी अरुण पन्नालाल और हंसराज गोयल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की। दोनों पर अलग-अलग समुदायों के बीच दुश्मनी बढ़ाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के इरादे से किए गए काम और शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करने से जुड़ी धाराएँ लगाई गई हैं।
पादरी अरुण पन्नालाल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर यमन देवांगन ने बताया कि पादरी अरुण पन्नालाल को शुक्रवार (7 अगस्त) रात गिरफ्तार किया गया था। शनिवार (8 अगस्त) को उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सेंट्रल डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत की जाँच शुरू की। आरोपित को पकड़ने के लिए साइबर सेल और पुलिस की अन्य टीमों की मदद ली गई।
Raipur, Chhattisgarh: Central DCP Tarkeshwar Patel says, “A complaint was received at the Civil Lines police station regarding a post that hurt religious sentiments. Based on the complaint, a case was registered. The matter was taken up for investigation, and with the help of the… pic.twitter.com/fpW11VOh6x
— IANS (@ians_india) August 8, 2026
सेंट्रल डीसीपी ने कहा, “सिविल लाइंस थाने में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली एक पोस्ट को लेकर शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। इसके बाद जाँच शुरू की गई। साइबर सेल और अन्य टीमों की मदद से तलाशी और तकनीकी निगरानी की गई। इस मामले में आरोपित पादरी अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।”
CM विष्णु देव साय ने किया पुलिस कार्रवाई का समर्थन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी पादरी अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने कहा, “उसने भगवान शिव और शिवलिंग के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिन्हें हमारे सनातन धर्म में श्रद्धा के साथ पूजा जाता है। उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है, उसे गिरफ्तार किया गया है और कार्रवाई की गई है।”
Raipur, Chhattisgarh: On police action against Arun Pannalal for remarks on Lord Shiva, CM Vishnu Deo Sai says, “He made objectionable remarks about Lord Shiva and the Shivling, who are revered in our Sanatan Dharma. An FIR has been registered against him, he has been arrested,… pic.twitter.com/A5VWco17nl
— IANS (@ians_india) August 8, 2026
FIR दर्ज होने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का एक समूह रायपुर में पादरी अरुण पन्नालाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए पहुँच गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुँचकर हस्तक्षेप किया और प्रदर्शन कर रहे लोगों को वहाँ से हटा दिया।

