गुजरात के अहमदाबाद के एक शाादी समारोह में रामधुन बजने पर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क उठे। विवाद इतना बढ़ गया कि शादी कार्यक्रम के बीच ही उन्होंने तोड़फोड़ और पत्थरबाजी शुरू कर दी और कई वाहनों को तोड़ डाला।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला सरसपुर इलाके में स्थित वंदे मातरम पार्टी प्लॉट के पास का है। आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने तेज आवाज पर आपत्ति जताई और म्यूजिक बंद करने को कहा।
अहमदाबाद के सरसपुर में एक शादी समारोह हो रहा था
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) February 21, 2026
तभी आसपास के मुसलमानो की भीड़ उस शादी समारोह पर धावा बोल देती है और कहती है कि लाउडस्पीकर बंद करो हमारे कानों में संगीत की आवाज नहीं आनी चाहिए
क्योंकि हम सब रोजे में हैं
और उन्होंने वहां खड़ी बाइक और कार में तोड़फोड़ किया… pic.twitter.com/weWmCRKVRB
आयोजकों ने कार्यक्रम होने की बात कहते हुए म्यूजिक बंद करने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई जो कुछ ही मिनटों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़ तक पहुँच गई।
गुस्साई भीड़ ने पार्किंग में खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों के शीशे तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि इस बीच कुछ लोगों तलवारें भी लहराईं।
घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 नाबालिग समेत 7 लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों के लोगों पर दंगा और तोड़फोड़ से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज हुआ है। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच कर रही है।

