उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित एक भव्य महानाट्य कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी ने उन फिल्मों पर निशाना साधा, जिनमें अपराधियों को हीरो के रूप में प्रस्तुत किया जाता है।
संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, “’फिल्में केवल मंचन भर नहीं होती, बल्कि समाज को दिशा देने का एक प्लेटफॉर्म होती हैं। युवा पीढ़ी के सामने जैसी फिल्में परोसी जाएँगी, वो वैसे ही आदर्श अपनाएगी। इसीलिए, मैं अक्सर फिल्मों के निर्माताओं, निर्देशकों और कलाकारों से कहता हूँ कि इस तरह की फिल्में बनाइए, जो राष्ट्र के लिए प्रेरणा बनें।”
कभी डकैत को हीरो के रूप में प्रस्तुत मत करो
— Report Bharat (@ReportBharat) April 4, 2026
CM योगी ने फिल्मों के लिए जो बोला, धुरंधर को प्रोपेगंडा बताने वाले जरूर सुने #YogiAdityanath #FilmPolicy2026 #Dhurandhar #Propaganda #Movies #Bollywood #Cinema #SocialMessage #Varanasi #IndianCulture #NoToVillains #UPGovernment… pic.twitter.com/SEKng3ZeBl
उन्होंने कहा, “अगर किसी डकैत को हीरो बनाओगे, तो युवा पीढ़ी उस डकैत को ही अपना आदर्श मान लेगी। किसी डकैत को हीरो के रूप में प्रस्तुत मत करो, मैं फिल्म निर्देशकों और निर्माताओं से आग्रह करता हूँ कि वे ऐसी फिल्में बनाएँ जो मौजूदा पीढ़ी को प्रेरित कर सकें।”
सीएम योगी ने आगे कहा, “नए भारत में तो आप लोग देख ही रहे होंगे कि जितने डकैत थे, उन्हें देश ने किस तरह से दुत्कारा है। वर्तमान में चल रही फिल्में इसका उदाहरण हैं कि जनता कैसे उन्हें हाथों-हाथ ले रही है। लेकिन, एक समय था जब अच्छे पात्रों को खलनायक की तरह दिखाया जाता था और खलनायकों को नायक के तौर पर प्रस्तुत किया जाता था। परिणाम क्या निकला? पीढ़ियाँ खराब हुई।”
इस कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि MP और UP मिलकर आपसी सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

