अयोध्या स्थित भव्य राममंदिर में अब श्रीराम यंत्र की स्थापना की जा रही है। 19 मार्च 2026 को होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी।
अयोध्या में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 12 मार्च 2026 को सीएम योगी आदित्यनाथ पहुँचे। उनका रामकथा हेलीपैड स्थल पर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री सीधे हनुमान गढ़ी गए और दर्शन पूजन किया। इसके बाद राम मंदिर जाकर रामलला के दर्शन किए। राम जन्मभूमि परिसर का भी मुआयना किया।
आगामी कार्यक्रम को देखते हुए सीएम राममंदिर ट्रस्टी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, एमएलए राजमन चंद्र यादव, वेद प्रकाश गुप्ता, अभय सिंह, अमित सिंह, मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, एडीजी जोन प्रवीण कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में श्रीराम यंत्र की स्थापना की जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को देखते हुए 11.30 बजे से आम श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन करने से रोक दिया जाएगा।

