प्रसिद्ध कॉमेडियन एवं अभिनेता सुनील पाल के लापता होने की शिकायत उनकी पत्नी सरिता पाल ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस थाने में दी है। उनका कहना है कि सुनील एक शो के लिए 1 दिसंबर को मुंबई से बाहर गए थे और 3 दिसंबर तक लौट आने की बात कही थी। हालाँकि, घर नहीं लौटे और ना ही उसे संपर्क हो पाया। इस बीच पाल ने खुद पुलिस को फोन किया है।
सुनील पाल ने पुलिस को फोन करके बताया कि वे 4 दिसंबर को मुंबई के अपने घर लौट आएँगे। सुनील पाल ने दावा किया कि उनका अपहरण हो गया था। कॉमेडियन सुनील पाल ने मंगलवार (3 दिसंबर) की देर शाम अपने परिवार से संपर्क किया था। सुनील पाल के घर लौटने के बाद मुंबई पुलिस उनसे पूछताछ करेगी और पता लगाएगी कि उनका किन लोगों ने अपहरण किया था।