तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 28 साल के गौरक्षक प्रशांत उर्फ सोनू को झाँसे में लाकर गोली चलाई गई। प्रशांत के लिवर में गोली लगी है, वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। वाल्मीकि समाज से प्रशांत की माँ ने पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तारी की माँग की है। वहीं बीजेपी नेता माधवी लता ने AIMIM पर हमले का आरोप लगाया है। गोली मारने वाले की पहचान इब्राहिम के रूप में हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना बुधवार (22 अक्टूबर 2025) शाम करीब 5.30 बजे की है। प्रशांत पिछले 5 से 6 सालों से गौरक्षा के कार्य से जुड़ा है। उस दिन भी प्रशांत को एक अज्ञात व्यक्ति यह कहकर अपने साथ ले गया कि वहाँ गायों की तस्करी की जानकारी दी जाएगी। लेकिन जब प्रशांस वहा पहुँचा तो उसे एक व्यक्ति ने गोली मार दी।
पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। बीजेपी सांसद ईटाला राजेंद्र ने बताया कि गोली मारने वाले की पहचान इब्राहिम के रूप में हुई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने कहा कि यह हमला AIMIM के गुंडों ने बीजेपी और RSS कार्यकर्ताओं को डराने के लिए किया।
Hyderabad: Cow vigilante Prashant (alias Sonu) shot by radicals in Ghatkesar; critically injured and admitted to Yashoda Hospital.
— Megh Updates ?™ (@MeghUpdates) October 22, 2025
His mother (Valmiki community) says, “My son is battling for his life. I will sacrifice 10 more sons for the cow vigilante… I demand the govt… pic.twitter.com/6Yt9EvBpnB
वहीं प्रशांत की माँ ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मेरा बेटा जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। मैं गौरक्षा के लिए 10 और बेटे कुर्बान कर दूँगी। सरकार अपराधी को गिरफ्तार करे।” सोनू की माँ ने कहा कि वह अपने बेटे के लिए न्याय चाहती हैं।
तेलंगाना बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार ने भी घटना की निंदा की। उन्होंने कहा, “जब कॉन्ग्रेस AIMIM के उपद्रव को पनाह देती है तो यही होता है। असामाजिक तत्वों को याद रखना चाहिए- गौभक्तों पर हमला करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।”

