उत्तराखंड के देहरादून में एक विवाद ने तनाव का रूप ले लिया। खेत में सिंचाई और पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में मुस्लिम परिवार ने बजरंग दल के नेता विनोद कश्यप की सिर में हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। वही मारपीट में उनके भाई समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशासन ने आरोपित के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की है।
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। परिजनों के अनुसार, मृतक परिवार और मुस्लिम पक्ष के बीच पहले से 14 हजार रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार (13 जून 2026) की शाम विनोद अपने खेत में सिंचाई कर रहा था।
आरोप है कि इसी दौरान मुस्लिम पक्ष के 15 से 20 लोग बेलचे, हथौड़े और अन्य हथियार लेकर वहाँ पहुँचे और हमला कर दिया। हमलावरों ने विनोद और उसके परिजनों की जमकर पिटाई की। गंभीर रूप से घायल विनोद को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने धरना शुरू कर दिया।
राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में बैरागीवाला गांव में रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। जिसमे एक की मौत व तीन घायल हो गए। जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। https://t.co/StUzI7wsPL pic.twitter.com/C9J0X30J6S
— bhUpi Panwar (@askbhupi) June 14, 2026
लोगों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की माँग की। कुछ जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएँ भी सामने आई हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।
पुलिस ने मृतक के पिता अशोक कुमार की शिकायत पर 12 नामजद और 30-35 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और दंगा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। देहरादून के एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपितों की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

