1 साल पूरा होने पर BJP सरकार का दिल्लीवासियों को तोहफा, 500 EV बसों का शुभारंभ: दिल्ली-पानीपत रूट पर चलेंगी, राजधानी में अब 4000 ई-बस दौड़ेंगी

राजधानी दिल्ली की सड़कों पर अब सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लक्ष्य की ओर बीजेपी सरकार एक कदम आगे बढ़ गई है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में 500 ई-बस लॉन्च हुईं। इन बसों को दिल्ली की सत्ता में आए बीजेपी सरकार को एक साल पूरा होने के तहत आयोजित कार्यक्रम में शुभारंभ की गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली की बीजेपी सरकार को 1 साल पूरे पर होने पर चल रहे ‘1 वर्ष की विकास यात्रा’ कार्यक्रम के तहत रविवार (08 फरवरी 2026) को रामलीला ग्राउंड से 500 ई-बसों का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बस दिल्ली-पानीपत इंटर स्टेट रूट पर चलाई जाएँगी।

इसके साथ ही दिल्ली में कुल ई-बसों की संख्या बढ़कर 4000 हो गई है। वहीं दिल्ली सरकार ने आने वाले समय के लिए 11,000 ई-बसों को चलाने का लक्ष्य रखा है। ताकि लोगों को स्वच्छ और किफायती सार्वजनिक परिवहन मिल सके।