रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा काफी समय से तौफीक से बातचीत नहीं कर रही थी। इसलिए वह घर तक पहुँच गया। गंभीर हालत में नेहा को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपित युवक का नाम तौफीक है, जो मुरादाबाद का रहने वाला है और मंडोली रोड पर काम करता है। वह अशोक नगर में नेहा के घर के सामने रहता था। पहले दोनों के बीच दोस्ती थी, लेकिन हाल ही में नेहा ने उससे बात करना बंद कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे तौफीक बुर्का पहनकर नेहा के घर की छत पर पहुँचा। उसने नेहा को घर के छत पर आने के लिए कहा था। दोनों के बीच बातचीत हुई और तौफीक ने गुस्से में आकर नेहा को फेंक दिया।
बताया जा रहा है कि तौफीक ने नेहा को फोन कर ऊपर बुलाया था। दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद तौफीक ने उसे पाँचवीं मंजिल से नीचे धक्का दे दिया। घटना के बाद वह फरार हो गया।