पिछले दिनों उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बृजपुरी स्थित राधा कृष्ण मंदिर से एक तस्वीर सामने आई। तस्वीर में मंदिर के मुख्य द्वार पर पेशाब से भरा कंडोम लटका दिखाई दिया। यह अपने आप में काफी आपत्तिजनक कृत्य है। अब पुलिस ने आरोपित फहीम को गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फहीम ने अपने चेहरे को ढक रखा है। वह अंधेरी रात में मंदिर आता है और पेशाब से भरे कंडोम को मुख्य द्वार पर लटका देता है।
Condoms filled with urine were hung on the gate of a temple in North East Delhi.
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) April 18, 2026
Now the CCTV footage of accused Fahim has allegedly surfaced. pic.twitter.com/sGr5ufnZo6
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया। पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की। जाँच के बाद आरोपित फहीम को गिरफ्तार कर लिया गया। इस अपराध में अन्य लोगों की भूमिकाओं की भी जाँच की जा रही है।

