दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट उस समय और बढ़ गया जब मंगलवार (18 नवंबर 2025) को साकेत, पटियाला हाउस, रोहिणी और द्वारका कोर्ट को ईमेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी मिली। इसके साथ ही दो CRPF स्कूलों को भी धमकी भेजी गई। सभी जगहों को खाली कराकर तलाशी शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, लाल किले के पास कार बम धमाके के बाद पहले से सतर्क दिल्ली पुलिस ने तुरंत बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड को सभी लोकेशनों पर भेज दिया। चारों अदालत परिसरों में चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। शुरुआती जाँच में कुछ कॉल फर्जी मिलीं, लेकिन धमकियों को गंभीर मानकर सुरक्षा बढ़ाई गई है। जैश-ए-मोहम्मद के नाम से यह धमकी भरा ईमेल भेजा गया था।
#WATCH | Delhi terror blast case: Bomb disposal squad and dog squad team at Patiala House Court ahead of the production of accused Jasir Bilal alias Danish by the National Investigation Agency (NIA) pic.twitter.com/XqOOZyL9HN
— ANI (@ANI) November 18, 2025
अधिकारियों के अनुसार, ईमेल में स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि अदालतों को बम से उड़ाया जा सकता है। इसी वजह से किसी भी जोखिम से बचने के लिए कोर्ट परिसर खाली कराए गए। द्वारका और प्रशांत विहार के CRPF स्कूलों को भी धमकी मिलने के बाद वहां भी तुरंत जाँच शुरू की गई।

