उत्तर प्रदेश में कोडीन सिरप मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी जाँच पूरी गंभीरता से जारी है और अब तक पकड़े गए अभियुक्तों के संबंध सपा से सीधे जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, “जाँच होने दीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।”
प्रारंभिक जाँच में सामने आया है कि हर माफिया के संबंध सपा से रहे हैं और इस मामले में जिन अभियुक्तों को राज्य की STF और यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनके राजनीतिक एवं आर्थिक संबंध सपा से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले की राज्यस्तरीय SIT द्वारा जाँच की जा रही है, जिसमें यूपी पुलिस और FSDA के अधिकारी भी शामिल हैं। सीएम योगी ने कहा कि यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि प्रदेश में सक्रिय हर माफिया के संबंध समाजवादी पार्टी से सामने आते रहे हैं।
#WATCH | Lucknow, UP: CM Yogi Adityanath briefs media on Cough Syrup case, says, "… Action was taken following complaints of poisonous cough syrups being sold at various locations. There were also reports of illegal smuggling of syrups in Uttar Pradesh, and the case was pursued… pic.twitter.com/6SFDpnlu2f
— ANI (@ANI) December 19, 2025
मुख्यमंत्री ने कहा कि जाँच में यह पता लगाया जाएगा कि किस-किस व्यक्ति को इस अवैध कारोबार में धन गया। उन्होंने सपा अध्यक्ष के लिए टिप्पणी करते हुए कहा कि यह वही कसूर है जिसे उन्होंने बार-बार उजागर किया। उन्होंने यह भी कहा कि अभियुक्तों के फोटो माफियाओं के साथ मौजूद हैं और समय आने पर सभी तथ्य सामने आएँगे।

