एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर हमले की प्लानिंग पाकिस्तान में बैठकर रची गई थी। पाकिस्तानी हैंडलर सरफराज उर्फ सरदार पर सलीम वास्तिक की हत्या की साजिश रचने का आरोप है।
जाँच एजेंसियों के मुताबिक, सबसे पहले गाजियाबाद से पकड़े गए सुहेल गैंग को ढाई लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। लेकिन सुहेल गैंग के नाकाम होने के बाद यह काम हमलावर जीशान और उसके भाई गुलफाम को सौंपा गया। इसी दौरान सुहेल और गैंग की इरम लंबे समय से जासूसी नेटवर्क में सक्रिय थे और युवा मुस्लिम लड़कों को ट्रेनिंग दे रहे थे।
बता दें कि गाजियाबाद के लोनी में सलीम वास्तिक पर उनके दफ्तर पर हेलमेट पहने गुलफाम और उसके भाई जीशान ने चाकू, पेपर कटर और अन्य धारदार हथियारों से गला रेता और पेट पर भी कई वार किए थे। गंभीर हालत में वास्तिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में दोनों आरोपित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए।

