पुलिस ने जंगलों में अवैध तरीके से प्रवेश करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने के आरोप में वन अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई विज्ञापन वीडियो के वायरल होने के बाद की गई है। गुलमर्ग के वन रेंज अधिकारी इफ्तिखार अहमद कादरी ने इसकी शिकायत तंगमर्ग पुलिस स्टेशन में जाकर की।
शिकायत के मुताबिक, “यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया गया था जिसमें बिना किसी पंजीकरण प्लेट वाली छह काली स्कॉर्पियो गाड़ियों को वन विभाग के किसी भी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से वन क्षेत्र में प्रवेश करते हुए दिखाया गया था।”
आगे कहा गया है कि बदरकोट वन ब्लॉक के क्षेत्रीय कर्मचारियों से सत्यापन के बाद, यह पता चला है कि वीडियो बदरकोट वन ब्लॉक के वन क्षेत्र में ही शूट किया गया है।

