जर्मनी में बंदूक लेकर तुर्की के ‘कट्टरपंथी’ ने 6 निर्दोषों को उतारा मौत के घाट: गिरफ्तारी के बाद पुलिस जाँच में जुटी, Miri Clan गैंग से कनेक्शन का शक

जर्मनी के स्टेड शहर में माँ और बच्चे के लिए बने एक कल्याण केंद्र में हुई गोलीबारी में छह सोशल वर्कर्स की मौत का अपडेट सामने आया है। इस गोलीबारी की घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। जर्मनी के अधिकारियों ने शूटर की पहचान बता दी है। शूटर मूलरूप से तुर्की का रहने वाला है, जो अब जर्मनी में रहता है। सोशल मीडिया पर जानकारी के अनुसार शूटर तुर्की का मुस्लिम है।

जर्मन मीडिया संस्थानों के मुताबिक, शूटर मिरी क्लैन (Miri Clan) से जुड़ा था। यह लेबनानी, सीरियाई और तुर्की मूल का एक बड़ा सिंडिकेट है, जिसका नाम जर्मनी में संगठित अपराध से जोड़ा जाता रहा है। हालाँकि पुलिस ने यह साफ कहा कि यह हमला किसी गैंग की साजिश नहीं थी।

जर्मन पुलिस के मुताबिक, 45 वर्षीय शूटर ने उस समय फायरिंग की जब वह अपनी तीन महीने की बेटी की कस्टडी से जुड़ी बैठक में शामिल होने के लिए कल्याण केंद्र आया था। अधिकारियों ने यह भी बताया कि आरोपित शूटर गोलीबारी करने के बाद मर्सिडीज की पैसेंजर सीट में बैठकर फरार हो रहा था, इस कार को 65 साल की एक महिला चला रही थी। पुलिस ने कार पर गोली चलाई और दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जाँच में यह भी सामने आया कि उसके खिलाफ कई धमकियाँ वाले केस दर्ज हैं लेकिन कोई हिंसक अपराध का रिकॉर्ड नहीं था। पुलिस ने यह भी बताया कि उसके पास बंदूक रखने का कोई लाइसेंस भी नहीं था।