उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के आयुष मलिक ने वापस हिंदू धर्म अपना लिया है। आयुष ने पहले मुस्लिम युवती चाँदनी कुरैशी के ब्रेनवॉश में आकर उससे निकाह कर धर्म परिवर्तित कर लिया था। लेकिन नई वीडियो में आयुष ने बताया कि वह अपने परिवार के मूल हिंदू धर्म में वापस आ गए हैं। वीडियो में उन्हें हिंदू देवी-देवताओं की पूजा करते भी देखा जा सकता है।
घर वापसी करने के बाद आयुष मलिक ने एक वीडियो बनाया है। वीडियो आयुष का लुक भी बदला हुआ है, अब बड़ी दाढ़ी और बड़े बाल नहीं है बल्कि अब आयुष क्लीन शेव हो गए हैं। वीडियो में आयुष कहता है, “माँ मैं इस्लाम में चला गया था। मैंने धर्म बदल लिया था लेकिन मैंने आपकी परेशानी और परिवार के हिसाब से और अपने मन से वापस अपने परिवार के मूल हिंदू धर्म में आ गया हूँ। मुझे माफ करना।”
BIG BREAKING: Ayush Malik — who had converted to Islam and renamed himself Mohammad Ali after being brainwashed by female Muslim gym trainer Chandni Qureshi — has returned to Sanatan Dharma.
— Treeni (@treeni) June 29, 2026
His father Devraj Malik released a video of Ayush performing puja.
Chandni and her… https://t.co/mQdwfmrBCV pic.twitter.com/ZwVQLAYcXx
वीडियो में आयुष मलिक अपने घर में बने मंदिर में हिंदू देवी-देवताओं की पूजा करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वह अपने पिता और दादी का भी आशीर्वाद लेते हैं।
दरअसल बागपत के दवा कारोबारी देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक का मामला पिछले महीने सामने आया था। आयुष को जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने ब्रेनवॉश किया था और चार साल पहले धोखे से निकाह भी पढ़वा लिया था। मामला सामने आने के बाद चाँदनी कुरैशी और उसके अब्बा को गिरफ्तार कर लिया गया था, जो अभी जेल में है।

