गुजरात के राजकोट में ट्रैफिक ब्रांच में तैनात हेड कांस्टेबल इमरान हबीबभाई राउमा को हिंदू महिला के साथ लगातार रेप, ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपित उसकी मासूम बच्ची के सामने ही कपड़े उतारकर गंदी हरकतें करता था और अफ्रीका में बेचने की धमकी देता था।
उसकी इन हरकतों की वजह से बच्ची गहरे सदमे में चली गई और अपनी ही माँ के पास जाने से डरने लगी। शिकायत के बाद यूनिवर्सिटी पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
गुजरात पुलिस का हेडकांस्टेबल इरफान हबीब… घर में घुस कर हिंदू महिला से करता है बलात्कार..
— Sudarshan News (@SudarshanNewsTV) May 16, 2026
अफ्रीका में बेचने की धमकी दे कर मासूम बेटी को भी बनाता है शिकार.. राजकोट में तैनाती..#नौकरशाही_जिहाद के इसी वीभत्स रूप से सावधान किया था धर्मयोद्धा डॉ @SureshChavhanke जी ने..#Gujarat… pic.twitter.com/PhNB89KOJP
टेलर की दुकान पर हुई पहचान, फिर शुरू हुआ उत्पीड़न
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब नौ साल पहले हुई थी। जनवरी 2025 में वह अपनी पाँच साल की बेटी के साथ माँ के घर रहने आ गई थी। इसी दौरान जिस टेलर की दुकान पर वह कपड़े सिलवाने जाती थी, वहीं उसकी मुलाकात इमरान से हुई। पहचान बढ़ने के बाद इमरान ने महिला को परेशान करना शुरू कर दिया।
महिला के मुताबिक, एक रात करीब 12 बजे आरोपित जबरन घर में घुस आया। उसने मारपीट कर उसके कपड़े उतारे, फोटो और वीडियो बनाए और फिर रेप किया। साथ ही धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देगा। पीड़िता का आरोप है कि डर और बदनामी की वजह से वह लंबे समय तक चुप रही।
वर्दी का रौब, धमकियाँ और धर्म परिवर्तन का दबाव
शिकायत में कहा गया है कि आरोपित ने पुलिस की वर्दी और अपने पद का भी गलत इस्तेमाल किया। वह लगातार महिला को धमकाकर उसके साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि इमरान ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।
महिला ने बताया कि बढ़ते डर और प्रताड़ना से परेशान होकर वह दोबारा अपने ससुराल चली गई, लेकिन इसके बावजूद आरोपित उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। आरोप है कि जब इमरान ड्यूटी के सिलसिले में सासन गिर गया था, तब भी उसने महिला को वहाँ बुलाकर जबरदस्ती की।
शिकायत के अनुसार, आरोपित बच्ची के साथ भी अश्लील हरकतें करता था और उसके सामने नंगा होकर आपत्तिजनक व्यवहार करता था। इससे बच्ची मानसिक रूप से बुरी तरह प्रभावित हो गई। अंत में परेशान हो कर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर यूनिवर्सिटी पुलिस ने इमरान को गिरफ्तार कर जाँच शुरू कर दी है।

