आँखों पर बाँधी पट्टी, घुटनों के बल बिठाया और 8 लोगों के सिर में मार दी गोली: गाजा में दिखी हमास के आतंकियों की क्रूरता, भीड़ ने लगाए अल्लाह-हू-अकबर के नारे

इजरायल और गाजा के बीच हुए सीजफायर के ऐलान के बावजूद हमास ने हथियार नहीं छोड़े हैं। हमास का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें बंदूकधारियों ने घुटनों पर बैठाकर कुछ लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। यह वीडियो सोमवार (14 अक्टूबर 2025) शाम का बताया जा रहा है।

वीडियो में हमास के हथियारबंद कमांडर ने 8 लोगों को घुटने पर बिठाया हुआ है, इनके हाथ बंधे हुए और आँखों पर पट्टी बंधी है। इन सभी लोगों को गोलियों से भून दिया गया। गोलियों की आवाजों के बीच भीड़ अल्लाह हू अकबर के नारे लगा रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।

उल्लेखनीय है कि 14 अक्टूबर 2025 को ही गाजा शांति प्रस्ताव पारित हुआ है, जिसमें अमेरिका, तुर्की, मिस्र और कतर शामिल हैं। इसके बावजूद हमास के लड़ाकों ने गाजा में हमले नहीं रोके हैं। गाजा के लोगों ने बताया कि 14 अक्टूबर 2025 को भी हमास लड़ाके अब भी घूम रहे हैं। फिलिस्तीन के सुरक्षाबल का कहना है कि हमास लड़ाकों ने हाल ही के दिनों में दर्जनो लोगों की हत्या की है।