नूहं में बंद पड़ी फैक्ट्री से हो रही थी गोकशी, 210 किलो गोमांस मिला: कार-बाइक से होती थी सप्लाई, आबिद-जाबिद और मुजाहिद गिरफ्तार

हरियाणा के नूंह जिले में गो तस्करों से 210 किलोग्राम गोमांस पकड़ा गया है। मौके से आरोपित आबिद, जाबिद और मुजाहिद को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपित शोएब फरार है। पुलिस ने 2 कुल्हाड़ी, 3 छुरी, लकड़ी गुटका और तराजू भी बरामद किए हैं।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, गो संरक्षण (CE) टीम को पल्ला गाँव में खुफिया इनपुट मिली थी कि बंद पड़ी फैक्ट्री में गोकशी का जी रही है। इस सूचना पर पुलिस ने फैक्ट्री में दबिश दी। पुलिस ने मौके से 3 आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक आरोपित शोएब भागने में कामयाब हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

गो संरक्षण स्टाफ इंचार्ज राजवीर ने बताया कि फैक्ट्री में खड़ी एक बाइक में 70 किलोग्राम गोमांस भरा हुआ था। वहीं, बाइक में 50 किलोग्राम मांस लदा हुआ था। जब फैक्ट्री में जाकर देखा तो पाया कि फर्श पर 90 किलोग्राम ताजा कटा गोमांस पड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपित बाइक और गाड़ी से आसपास के इलाकों में गोमांस की सप्लाई करते थे।

गौरतलब है कि पिछले दिनों नूहं में गोमांस फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया था। मौके से 710 किलोग्राम गोमांस बरामद किया गया था।