असम में फिर हिमंता सरकार, ‘मामा’ ने लगातार दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ: 4 विधायक भी बने मंत्री

हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार (12 मई 2026) को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने हिमंता को शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री और घटक दलों के नेता शामिल हुए। हिमंता के साथ 4 अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।

समारोह में हिमंता के साथ-साथ 4 अन्य विधायकों रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग ने मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें दो विधायक बीजेपी और दो विधायक NDA के सहयोगी दलों के हैं। इस कार्यक्रम में हिमंता बिस्वा सरमा का पूरा परिवार शामिल हुआ।