उन्होंने कहा “…यह बंगाल के लिए आज से शुरू होकर अप्रैल तक का एक अहम समय है, क्योंकि तब राज्य में विधानसभा चुनाव होंगे। बंगाल में TMC सरकार के पिछले 15 सालों में, राज्य ने घुसपैठ के कारण अपने नागरिकों में डर, भ्रष्टाचार, कुशासन और चिंता देखी है।” उन्होंने ममता सरकार पर आरोप लगाया कि जानबूझ कर डेमोग्राफी बदलने के लिए घुसपैठ कराई जाती है। अब बंगाल की जनता जान गई है और लामबंद हो रही है।
#WATCH | Kolkata | Union Home Minister Amit Shah says, "BJP wants to assure and promise to the citizens of West Bengal that as soon as the BJP government is formed in the state, we will revive Bengal's heritage and the river of development will flow in the state…We will also… pic.twitter.com/Cv4xm12dcT
— ANI (@ANI) December 30, 2025
उन्होंने कहा कि बंगाल की बॉर्डर से हो रही घुसपैठ सिर्फ बंगाल का मामला नहीं है बल्कि देश की बात है। यहाँ ऐसी सरकार लानी पड़ेगी जो बंगाल के बॉर्डर को सील रखे।
घोटालों की चर्चा करते हुए अमित शाह ने कहा कि नगर पालिका भर्ती घोटाला, राशन घोटाला, मनरेगा घोटाला, आवास घोटाला समेत कई घोटाले यहाँ हुए हैं। आखिर ममता बनर्जी इस बात का जवाब दे सकती हैं कि आपके मंत्री के ठिकानों पर 27 करोड़ रुपया मिलता है, जिसे गिनते गिनते मशीन बंद हो जाती है।
पार्थो चटर्जी, अनुव्रत मंडल, माणिक भट्टाचार्या, नरेश पाल, घोष, जैसे जेल में हैं। कुणाल घोष 3 साल जेल में रह कर आते हैं। बंगाल की जनता अपनी आँख बंद नहीं कर बैठी है।

