भिखारी बनेगा PCB, दुनिया का कोई देश नहीं खेले मैच और PSL से भी बाहर होंगे विदेशी खिलाड़ी: जानें T20 विश्वकप में पाकिस्तान के ड्रामे पर ICC ले सकता है कौन से एक्शन

ICC अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के ड्रामे के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की तैयारी में है। अगले 48 घंटों के भीतर होने वाली ICC की बैठक में पाकिस्तान पर सस्पेंशन समेत बड़े प्रतिबंध लगाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

दरअसल, वैश्विक क्रिकेट पर कोई असर न पड़े इसलिए भारत ने एशिया कप की मेजबानी स्वीकार की। अब टी-20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ग्रुप मैच खेलने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान के इस फैसले को ICC द्वारा कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन माना जा रहा है क्योंकि PCB ने न्यूट्रल वेन्यू पर मैच खेलने का समझौता भी किया था।

ऐसे में पाकिस्तान को टूर्नामेंट से प्रतिबंध, ICC के वार्षिक राजस्व पर रोक और प्रसारण साझेदार जियो-स्टार को हुए नुकसान की भरपाई जैसे कदमों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा द्विपक्षीय सीरीज, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक और ICC रैंकिंग पर भी असर पड़ने की आशंका है।

यहाँ तक कि विदेशी खिलाड़ियों को पाकिस्तान लीग में खेलने से रोका जा सकता है। वहीं, भारतीय टीम ICC प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तय कार्यक्रम के अनुसार श्रीलंका जाएगी।