T-20 विश्व कप से बाहर हुआ बांग्लादेश तो राजदीप सरदेसाई का कट्टरपंथियों के लिए उमड़ा प्रेम, मोहनदास पई ने प्रोपेगेंडाई पत्रकार की जमकर लगाई क्लास

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश के बाहर होने और उसकी जगह स्कॉटलैंड के शामिल होने के फैसले ने सोशल मीडिया पर भारी विवाद खड़ा कर दिया है। प्रोपेगेंडाई पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने इस फैसले को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए बांग्लादेश का समर्थन किया, जिस पर मशहूर उद्यमी मोहनदास पई ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पई ने राजदीप पर ‘फेक नैरेटिव’ चलाने और हिंदुओं के खिलाफ हिंसा करने वाले देश का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए उन्हें बुरी तरह लताड़ा है।

राजदीप सरदेसाई ने अपने पोस्ट में ICC और BCCI की आलोचना करते हुए लिखा, “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: बांग्लादेश T-20 वर्ल्ड कप से बाहर, स्कॉटलैंड ने ली जगह। प्रशासन में बहुत अधिक राजनीति है। मुस्तफिजुर पर लिया गया फैसला अतार्किक था और दक्षिणपंथी चरमपंथियों के दबाव में लिया गया था। ICC ने BCCI के ‘ट्रंपियन विस्तार’ की तरह काम किया। कोई भी (ICC, BCCI या BCB) इसमें पाक-साफ नहीं निकला है।”

इसके जवाब में मोहनदास पई ने राजदीप के पक्षपात पर सवाल उठाते हुए लिखा, “राजदीप सरदेसाई द्वारा कितना बड़ा झूठा नैरेटिव। बांग्लादेश ने अड़ियल रुख अपनाया और बाहर हो गया।”

मोहनदास पई ने आगे लिखा, “ICC ने उनके आरोपों की जाँच की और उन्हें गलत पाया। मुस्तफिजुर को जाने के लिए कहना सही फैसला था। एक देश जो अल्पसंख्यक हिंदुओं का नरसंहार कर रहा है, हम वहाँ के खिलाड़ियों को यहाँ नहीं चाहते। राजदीप इतने पक्षपाती हैं कि यह अब मजाकिया भी नहीं रहा।”