कोई बाबरी मस्जिद बनाने से रोकेगा तो उसका सिर काटकर फुटबॉल खेलेंगे: मुर्शिदाबाद में लोगों को धमकाते शख्स का Video वायरल, BJP ने कहा- बंगाल बन रहा इस्लामी राज्य

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शनिवार (6 दिसंबर 2025) को सत्तारूढ तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के निलंबित विधायक हुमायूँ कबीर ने बाबरी मस्जिद की नींव रखी। इसके लिए मुर्शिदाबाद में बड़ी संख्या में मुस्लिम इकट्ठा हुआ और नींव रखने के लिए सऊदी अरब के मौलाना तक बुलाए गए थे। इसी बीच एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जो इस मस्जिद का विरोध करने वालों की हत्या की धमकी दी है।

बीजेपी की आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने X पर इस शख्स का वीडियो शेयर किया है। अमित मालवीय द्वारा शेयर किए इस वीडियो में शख्स कह रहा है, “अगर कोई हमें बाबरी मस्जिद बनाने से रोकेगा, तो हम उनके सिर काट देंगे और उनसे फुटबॉल खेलेंगे।” वीडियो में शख्स ‘हुमायूँ कबीर जिंदाबाद’ के नारे लगाता भी नजर आ रहा है।

अमित मालवीय ने लिखा, “ममता बनर्जी के राज में पश्चिम बंगाल अंधेरे में डूब रहा है। आज मुर्शिदाबाद में एक मस्जिद के शिलान्यास समारोह में जिसे ‘बाबरी मस्जिद’ कहा जा रहा है, TMC के वोट-बैंक ने खुलेआम धमकी दी। ममता के बंगाल में दिन दहाड़े हिंदुओं का सिर काटने की खुली धमकी। यह सिर्फ कानून-व्यवस्था की कमी नहीं है। यह राज्य द्वारा प्रायोजित कट्टरपंथ है।”

उन्होंने ममता सरकार पर कड़ा हमला बोलते हुए आगे लिखा, “जब हिंदुओं को बोलने की हिम्मत करने पर सिर कलम करने की धमकी दी जाती है, जब जानबूझकर मस्जिदों का नाम ‘बाबरी’ रखा जाता है ताकि लोगों को उकसाया और अपमानित किया जा सके, जब प्रशासन चुप रहता है। पश्चिम बंगाल को सिस्टमैटिक तरीके से एक इस्लामिक राज्य में बदला जा रहा है।”

मालवीय ने लिखा, “हिंदू बंगाली अपने ही देश में दूसरे दर्जे के नागरिक बनकर रह गए हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा, तो 2026 तक बहुत देर हो जाएगी। ममता बनर्जी और उनकी अल्पसंख्यक तुष्टीकरण की राजनीति को हर कीमत पर निर्णायक रूप से हराना ही होगा। बंगाल को बचाओ। बंगाल में सनातन धर्म को बचाओ।”

इस वायरल वीडियो पर लोग भी कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और ममता सरकार से वीडियो में दिख रहे शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की माँग कर रहे हैं।