हाई कोर्ट के जिस जज ने हिंदुओं को कार्तिगाई दीपम की दी अनुमति, उसे हटाना चाहता है INDI गठबंधन: महाभियोग चलाने के लिए 120 सांसदों ने दी अर्जी

संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में DMK मद्रास हाई कोर्ट के जज जीआर स्वामीनाथन के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार (09 दिसंबर 2025) को INDI ब्लॉक के 120 सांसदों के हस्ताक्षर के साथ लोकसभा स्पीकर को नोटिस सौंपा।

नोटिस में जज स्वामीनाथन के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही करने की माँग की गई। इस नोटिस में कॉन्ग्रेस नेता प्रियंका गाँधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत 120 सांसदों के हस्ताक्षर किए गए। यह कार्यवाही DMK के नेतृत्व में शुरू की गई है।

महाभियोग चलाने का फैसला मद्रास हाई कोर्ट के एक फैसले के बाद लिया गया है, जिसमें तमिलनाडु के थिरुपरनकुन्द्रम में पहाड़ी के ऊपर पारंपरिक कार्तिगाई दीपम दीपक जलाने की अनुमति दी गई थी। थिरुपरनकुन्द्रम एक मंदिर और पास में एक दरगाह वाला स्थिल है, जहाँ जज ने इस अनुष्ठान की अनुमति देने का आदेश दिया था।