समंदर के नीचे इंटरनेट केबल को काटने की फिराक में ईरान, सेना कर रही मैपिंग: जानें- अगर ऐसे हुआ तो क्या होगा असर

ईरान की IRGC ने फारस की खाड़ी में समुद्र के नीचे इंटरनेट केबल और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर की मैपिंग की है। इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि ईरान कभी भी इस डिजिटल बैकबोन पर हमला कर सकता है।

IRGC से संबंधित तस्रीम समाचार एजेंसी के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट गुजरने वाले प्रमुख पनडुब्बी केबल कॉरिडोर और यूएई (UAE) तथा बहरीन में स्थित डेटा केंद्रों की मैपिंग की गई है।

इसमें कहा गया है कि कई बड़े केबल सिस्टम पानी के रास्ते से या उसके पास से गुजरते हैं। जानकारी के मुताबिक, फारस की खाड़ी का दक्षिणी हिस्सा ईरान की तुलना में समुद्री इंटरनेट रूट पर कहीं ज़्यादा निर्भर है।

तस्नीम ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से के देशों, खासकर UAE और बहरीन में क्लाउड और डेटा-सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर के कंसंट्रेशन की ओर भी ध्यान दिलाया, साथ ही उन एसेट्स का मैप भी बनाया, जिनमें रुकावट आने से बड़े आर्थिक और कम्युनिकेशन को नुकसान हो सकता है।

हाल ही में ईरानी ड्रोन हमलों ने UAE और बहरीन में Amazon Web Services को कई जगहों पर निशाना बनाया।

तस्नीम की रिपोर्ट से पता चलता है कि ईरान से जुड़े मीडिया इस ओर ध्यान दिला रहे हैं कि अब समुद्र के नीचे केबल और रीजनल डेटा हब प्रेशर पॉइंट्स होंगे। इसके बाद ईरान इसका इस्तेमाल कर दुनिया को दबाव में लाने की कोशिश करेगा।