Friday, June 6, 2025

जापान की आइस्पेस का मून मिशन फिर फेल, रेजिलिएंस स्पेसशिप की लैंडिंग में गड़बड़ी : 2023 में भी नहीं उतर पाया था सुरक्षित

जापान की निजी स्पेस कंपनी आइस्पेस का चंद्र मिशन एक बार फिर फेल हो गया है। कंपनी का ‘रेजिलिएंस’ अंतरिक्ष यान शुक्रवार (6 मई 2025) को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, लेकिन अंतिम क्षणों में उससे संपर्क टूट गया।

यान चंद्रमा के उस हिस्से में उतरने वाला था जिसे मारे फ्रिगोरिस क्षेत्र कहा जाता है। मिशन कंट्रोल और दुनियाभर के दर्शक इस लैंडिंग को लाइव देख रहे थे, लेकिन लैंडिंग के आखिरी चरण में टेलीमेट्री डेटासी (यान से मिलने वाली जानकारी) अचानक गायब हो गई और लाइवस्ट्रीम बंद हो गई।

आइस्पेस के मुताबिक, यान ने 100 किलोमीटर ऊँची कक्षा से उतरना शुरू किया था और 20 किलोमीटर तक की ऊँचाई पर उसकी दिशा सही थी। हालाँकि, लेजर रेंजफाइंडर सेंसर से दूरी की माप मिलने में देरी हुई, जिससे यान अपनी गति समय रहते कम नहीं कर सका। जिसके कारण यान ने हार्ड लैंडिंग की, और क्रैश हो गया। यह आइस्पेस का दूसरा असफल मिशन है। इससे पहले 2023 में भी उसका पहला यान क्रैश हो गया था। कंपनी को इस बार सफलता की उम्मीद थी।