मुस्लिम युवक ने हिंदू को खिलाया भैंसे का मांस, काली सेना ने पकड़कर कूटा: देहरादून की घटना पर इस्लामी कट्टरपंथी किलसे, धामी सरकार पर उठा रहे सवाल

उत्तराखंड के देहरादून से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में काली सेना के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश जोशी एक मुस्लिम युवक को पीटता और अभद्र भाषा इस्तेमाल करते दिख रहा है। भूपेश जोशी कहते हैं कि इस मुस्लिम युवक ने एक हिंदू युवक को भैंस का मांस खिला दिया है।

यह वीडियो मुस्लिम समर्थिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर धड़ल्ले से वायरल की जा रही है। वीडियो पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि मुस्लिम के साथ ज्यादती की गई है। कुछ लोग उत्तराखंड की धामी सरकार में मुस्लिमों पर उत्पीड़न को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

हालाँकि, इस बात को नजरअंदाज किया जा रहा है कि उस मुस्लिम युवक ने एक हिंदू लड़के को जबरन भैंस का मांस खिलाया है। इसके बाद ही काली सेना सक्रिय हुई और युवक को समझाने का प्रयास किया। अगर देखें तो मारपीट करना गलत हो सकता है, लेकिन इसे भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि बार-बार हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कभी किसी मंदिर में मांस के टुकड़े रख दिए जाते हैं, तो कभी हिंदुओं को मांस खाने के लिए मजबूर किया जाता है। यह प्रक्रिया TCS नासिक मामले में उजागर भी हुई है।