केरल के वामपंथी नेता की बेटी करना चाहती है मुस्लिम राशिद से शादी, पिता ने लगाया प्रॉपर्टी के लिए ‘लव जिहाद’ का आरोप: The Kerala Files को कहा था प्रोपेगेंडा

केरल के सीपीएम नेता की बेटी मुस्लिम लड़के राशिद से शादी करना चाहती है। पिता ने पहले केरल स्टोरी फिल्म को प्रोपगैंडा कहा था, अब खुद लव जिहाद का आरोप लगा रहा है। बेटी ने वीडियो में घर कैद और पीटने की शिकायत की। पिता का दावा है कि राशिद ने संपत्ति के लिए उनकी बेटी को फाँस लिया है।

ऑर्गनाइजर की रिपोर्ट के मुताबिक, संगीता ने कहा, पिता और भाई ने उसके तलाक के बाद मिले पैसे हड़प लिए, मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं दे रहे। पिता ने धमकी दी कि कम्युनिज्म यहाँ नहीं चलेगा, मार दूँगा और केस से बच जाऊँगा। संगीता ने कोर्ट में हैबियस कॉर्पस पिटीशन डाली, लेकिन पुलिस रिपोर्ट में कहा गया वो माता-पिता के साथ है। लोकल पुलिस ने पिता के प्रभाव से सुनवाई नहीं की

पिता और सीपीएम के नेता भास्करन का कहना है राशिद पहले से शादीशुदा है, उसने 1.5 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के लिए मेरी बेटी को फँसाया। उन्होंने अपनी बेटी से ये भी कहा कि सारी कम्युनिज्म घर के बाहर ही रहे, घर के अंदर उनके नियम चलेंगे, जिसमें अंतर्धार्मिक शादी नहीं चलेगी।

भास्करन वो नेता हैं, जो पहले द केरल स्टोरी फिल्म को संघ परिवार का प्रोपगैंडा बताते थे, जो लव जिहाद पर बेस्ड है। केरल में लेफ्ट और कॉन्ग्रेस दोनों लव जिहाद को फर्जी कहते हैं, वोट बैंक के चक्कर में। लेकिन अब खुद की बेटी के केस में भास्करन को लव जिहाद याद आ गया और वो कम्युनिज्म को घर के बाहर रखना चाहते हैं।

ये केस दिखाता है कैसे इंटरफेथ मैरिज में मुस्लिम लड़के नॉन-मुस्लिम लड़कियों को टारगेट करते हैं। केरल स्टोरी जैसी फिल्में हकीकत बयान करती हैं, लेकिन पॉलिटिशियन इसे दबाते हैं।