केरलम के होटल में भगवान कृष्ण को मांसाहार करते दिखाया, मालिक अरशद ने डिजाइनर की गलती बताकर झाड़ा था पल्ला: पुलिस ने किया गिरफ्तार

केरल के अलप्पुझा जिले के चेरथला इलाके में स्थित ‘मेहर मणि एंड ग्रिल्स’ नामक एक होटल इन दिनों विवादों में है। होटल द्वारा एक प्रचार अभियान के तहत ऐसा पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें भगवान कृष्ण को मांसाहारी भोजन करते हुए दिखाया गया था। पोस्टर सामने आने के बाद हिंदुओं में नाराजगी फैल गई और सोशल मीडिया पर इसका विरोध शुरू हो गया।

पोस्टर मलयालम नववर्ष ‘विषु’ के अवसर पर जारी किया गया, जिसके बाद मामला और संवेदनशील हो गया। ‘विषु’ को केरल में हिंदू समाज का एक अत्यंत पवित्र त्योहार माना जाता है। ऐसे धार्मिक मौके पर इस तरह की प्रस्तुति को लोगों ने उनकी आस्था को ठेस पहुँचाने वाला बताया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह होटल नॉर्थ मार्केट सेंट्रल जुम्मा मस्जिद के पास स्थित है और इसका मालिक अरशद बताया जा रहा है, जो स्थानीय इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के एक नेता का बेटा है। पोस्टर के वायरल होते ही स्थानीय स्तर पर भी विरोध बढ़ने लगा। ‘मेहर मंडी एंड ग्रिल्स’ के मालिक अरशद को केरल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विवाद बढ़ने के बाद होटल प्रबंधन ने एक वीडियो जारी कर सफाई दी। इसमें उन्होंने कहा कि यह पोस्टर उन्होंने खुद तैयार नहीं किया था, बल्कि इसे बाहरी ग्राफिक डिजाइनर को सौंपा गया था और उसी से गलती हुई। होटल ने इसे ‘अनजाने में हुई चूक’ बताते हुए माफी माँगी। हालाँकि इस मामले में सख्त कार्रवाई की माँग का जा रही है।