केरल के कासरगोड जिले में कॉलेज में पढ़ने वाली 19 साल की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसका निकाह एक मदरसा में पढ़ाने वाले मौलवी से तय हुआ था, जिसके बाद वह मानसिक तनाव में थी। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक छात्रा की पहचान मुबस्सिरा के रूप में हुई है। वह कैथक्काड-पय्यंकी बिस्मिल्ला रोड की रहने वाली थी। उसके अब्बा का नाम यू अब्दुल रहमान और अम्मी का नाम यू एम फातिमा है। मुबस्सिरा अलवर्दा विमेंस कॉलेज की छात्रा थी।
കാസർകോട് ചെറുവത്തൂർ പയ്യങ്കി സ്വദേശിനിയും കൈതക്കാട് അൽ വർദ വുമൺസ് കോളേജിലെ വിദ്യാർത്ഥിനിയുമായ മുബശ്ശിറ (19) എലിവിഷം ഉള്ളിൽ ചെന്ന് മരണപ്പെട്ടു.കാരണം: പെൺകുട്ടിയുടെ വിവാഹം ഒരു Maദ്രസ അധ്യാപകനുമായി നിശ്ചയിച്ചതുമായി ബന്ധപ്പെട്ടുള്ള എതിർപ്പാണ് ആത്മഹത്യയ്ക്ക് കാരണമെന്ന് പ്രാഥമിക വിവരം. pic.twitter.com/1umnIVMaSe
— Tom Mathews Moolamattom (@TMoolamattom) June 12, 2026
जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले उसके परिवार ने उसका निकाह एक मौलवी से तय किया था। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। चंदेरा पुलिस ने बताया कि 02 जून 2026 को मुबस्सिरा ने चूहे मारने वाली दवा खा ली थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए मंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह कई दिनों तक ICU में भर्ती रही, लेकिन बुधवार (11 जून 2026) शाम करीब 5.30 बजे उसकी मौत हो गई।
पुलिस की शुरुआती जाँच में सामने आया है कि सगाई के बाद वह मानसिक तनाव से गुजर रही थी और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया हो सकता है। छात्रा की मौत के बाद चंदेरा पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

