बांग्लादेश की राजधानी ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के जनाजे के दौरान भारत और पाकिस्तान के नेताओं की मुलाकात हुई। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के नेशनल असेंबली स्पीकर अयाज सादिक की मुलाकात हुई। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार है जब दोनों देशों के प्रतिनिधि सार्वजनिक रूप से आमने-सामने आए।
अयाज सादिक पाकिस्तान की PML-N पार्टी के नेता और वर्तमान में नेशनल असेंबली के स्पीकर हैं। वे पहले भी भारतीय पायलट कैप्टन अभिनंदन की रिहाई के समय चर्चा में रह चुके हैं, जब उन्होंने तत्कालीन आर्मी चीफ जनरल बाजवा पर तीखी टिप्पणी की थी।
Ayaz Sadiq of Qureshi's 'par kamp rahe they' comment:
— Sidhant Sibal (@sidhant) December 31, 2025
Context: He detailed how in 2019, India has warned of response if it's soldier Abhinandan is not released & then Pak FM was shakinghttps://t.co/y7kEipqiUZ
सादिक ने उस समय कहा था कि अभिनंदन की रिहाई की मीटिंग में सेना प्रमुख के पैर कांप रहे थे, जिससे पाकिस्तान में उस वक्त विवाद हुआ था।

