पहले इमाम ने दिया धक्का, थप्पड़ भी उसी ने मारा: अब एडिटेड वीडियो शेयर करके वामपंथी-कॉन्ग्रेसी फैलाने में लगे झूठ, जानें- मुजफ्फरनगर में हुए विवाद का पूरा सच

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक इमाम की पिटाई के कथित वीडियो को शेयर कर वामपंथियों द्वारा हिंदू विरोध माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। कथित वीडियो इसलिए क्योंकि वामपंथियों और कथित लिबरलों द्वारा शेयर किए जा रहे इस वीडियो के जरिए यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि कैसे कुछ लोग सड़क चलते एक मौलाना अब्दुल वहाब को बुरी तरह से मार रहे हैं।

कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर मौलाना की कथित पिटाई का 44 सेकेंड के क्लिप चलाया जा रहा है। इसमें क्लिप में मौलाना और कई लड़कों की झड़प होती दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि घटना के वक्त मौलाना नमाज पढ़कर लौट रहे थे और रास्ते में कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी।

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दावा किया गया, “इमाम ने हमले का विरोध करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की और उन पर पत्थर और ईंटें भी फेंकी जिससे वह सड़क पर गिर गए और उनसे बहुत खून बहने लगा।”

इतना ही नहीं, कॉन्ग्रेस ने भी यही एडिटेड वीडियो शेयर कर झूठ फैलाने की कोशिश की है। कॉन्ग्रेस ने X पर कटा हुआ क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “भाजपा के ‘रामराज्य’ का नया चेहरा देखिए! मुजफ्फरनगर में नमाज पढ़ाने जा रहे इमाम को सरेराह रोककर पहले नाम पूछा जाता है, फिर बेरहमी से पीटा जाता है।”

अब इस वीडियो को देखने पर लगेगा भी यही कि इमाम की जबरदस्ती राह में रोककर पिटाई की जा रही है। क्योंकि वीडियो को इतने शातिर तरीके से काट दिया गया है। लेकिन इस वीडियो की पूरी कहानी दूसरा हिस्सा देखने पर साफ हो जाती है। दूसरी, पूरी वीडियो नीचे लगाई गई है।

इस वीडियो को देखने पर नजर आता है कि मौलाना अपनी बाइक से जा रहा होता है और फिर अपनी बाइक रोकता है। उन लड़कों को एक तरह धमकाता है, फिर पास आकर लड़के उसे जाने के लिए कहते हैं इसके बाद भी मौलाना गुस्से से अपनी बाइक से उतरता है और उन बच्चों को धक्का देते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर देता है। वीडियो में साफ दिखा कि मौलाना ने बहस के बाद बाइक से नीचे उतरकर युवक को धक्का दिया और एक अन्य युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसके बाद लड़कों को अपने बचाव में मौलाना के साथ हाथापाई करनी पड़ी। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर हालात का जायजा लिया है और घटना की जाँच कर रही है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने बताया कि पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और एक शख्स को गिरफ्तार किया जा चुका है और बाकियों की तलाश की जा रही है।