केरल के कोझिकोड में 42 वर्षीय व्यक्ति दीपक यू द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक महिला ने KSRTC बस के अंदर एक वीडियो बनाकर दीपक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वीडियो में भीड़भाड़ वाली बस में दीपक की कोहनी महिला की छाती से छूती दिख रही है, जिसके आधार पर महिला ने आरोप लगाए। महिला का नाम शिमजिथा मुस्तफा बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपक गोविंदापुरम इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे और एक टेक्सटाइल कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार (16 जनवरी 2026) को वह बस से यात्रा कर रहे थे, उसी बस में वह महिला भी मौजूद थी। वायरल वीडियो में शुरुआत में दीपक महिला से कुछ दूरी पर खड़े दिखते हैं और बस के हिलने-डुलने के कारण संतुलन बनाए रखने के लिए सीट के ऊपरी हिस्से को पकड़े हुए हैं।
"Tragic Kerala story: 41yo Deepak U dies by suicide after Shimjitha Musthafa's viral bus video accused him of inappropriate touch. Family claims he was innocent & it was all for views. Social media can destroy lives 💔
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) January 18, 2026
pic.twitter.com/UNUdORF509
वीडियो के पहले हिस्से में महिला दीपक को दूर से दिखाती है। अगले हिस्से में वीडियो का एंगल बदल जाता है, जिसमें महिला दीपक के और करीब खड़ी नजर आती है और कैमरा उसकी कोहनी की ओर करती है।
दीपक को इस बात की भनक नहीं थी कि उसका वीडियो बनाया जा रहा है और वह अपनी जगह पर खड़ा रहता है। इसी दौरान एक पल ऐसा आता है जब उसकी कोहुनी महिला की छाती से छू जाती है, जबकि महिला उस समय उसके बहुत करीब खड़ी होती है।
वीडियो वायरल होने के बाद दीपक काफी परेशान बताए गए। उन्होंने अपने परिवार और रिश्तेदारों से कहा कि उनकी कोई गलत मंशा नहीं थी और बस में हाथ का छूना अनजाने में हुआ। रविवार (18 जनवरी 2026) की सुबह दीपक के माता-पिता ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया, तो दीपक फंदे से लटका मिला। इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ सामने आईं। कई लोगों का कहना है कि दीपक निर्दोष था और महिला ने सोशल मीडिया पर ध्यान पाने के लिए जानबूझकर वीडियो बनाया।
SHOCKING CASE FROM KERALA
— Deepika Narayan Bhardwaj (@DeepikaBhardwaj) January 18, 2026
41 Year old man named Deepak U dies by suicide after a woman called Shimjitha Musthafa uploaded a video on internet alleging inappropriate touch by him in a crowded bus which went viral. His family claims she made the video for views & he was innocent pic.twitter.com/HKzxFXG5vd
केरल के कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दीपक की आत्महत्या के लिए महिला के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जाँच कर रही है।

