लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक और भावुक पोस्ट में अपनी आपबीती सुनाई है। पिता लालू यादव को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी ने कहा कि उनपर गंदी किडनी लगवाने के आरोप लगाए गए। बता दें कि शनिवार (15 नवंबर 2025) को घर से निकाले जाने के बाद रोहिणी यादव ने आरोप लगाया था कि उन्हें संजय और रमीज की वजह से घर से निकाला गया।
रोहिणी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी, करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी.. सभी बेटी-बहन, जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूँगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा-भाई हो, तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएँ, अपने भाई , उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दे।”
कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी , करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी .. सभी बेटी – बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा – भाई हो , तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को…
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 16, 2025
उन्होंने आगे लिखा, “सभी बहन-बेटियाँ अपना घर-परिवार देखें, अपने माता-पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे, अपना काम, अपना ससुराल देखें , सिर्फ अपने बारे में सोचें.. मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनों बच्चों को नहीं देखा, किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली.. अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया.. आप सब मेरे जैसी गलती, कभी ना करे किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो।”

