उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में ‘लव जिहाद’ जैसा मामला सामने आया है, जहाँ हनुमत धाम क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छुपाकर नाबालिग छात्रा के साथ अश्लीलता की। आरोपित ने अपना नाम ‘राजीव’ बताकर आठवीं कक्षा की छात्रा से नजदीकियाँ बढ़ाई थीं।
रविवार (18 जनवरी 2026) को जब छात्रा उससे मिलने पहुँची और उसे युवक का असली नाम ‘अफजल’ पता चला, तो उसने विरोध किया। छात्रा के घर जाने की कोशिश करने पर आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती और छेड़खानी शुरू कर दी। शोर सुनकर जुटे लोगों ने किशोरी को बचाया और आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही हनुमत धाम पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जमा होकर भारी विरोध प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की माँग की। छात्रा के पिता की तहरीर पर चौक कोतवाली पुलिस ने आरोपित अफजल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपित ने पहले गलत नाम बताकर छात्रा को गुमराह किया था। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है और मौके पर तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को शांत कराया।

