इस मामले में लखनऊ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पीड़िता का आरोप है कि आमिर ने हिंदू नाम बताकर दोस्ती की। बाद में धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और डिलीट करने के एवज में 25000 रुपए लिए।
आरोपित 10 मई को पीड़िता को वीडियो डिलीट करने के एवज में पैसे लेकर आने के लिए कहा। पीड़िता जब उसके घर पहुँची तो उसके पैसे छीन लिए और वीडियो डिलीट करने पर उसकी पिटाई करने लगा।
चीख पुकार होने पर आमिर के अब्बू-अम्मी और भाईजान बाहर आए और युवती से गाली गलौज करने लगे। इनलोगों ने युवती को बेरहमी से पीटा और फरार हो गए। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

