मध्य प्रदेश में सागर जिले के एक अस्पताल में ढाई महीने की एक बच्ची को चुरा लिया गया और उसका नाम फातिमा रखकर उसी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। दरअसल, गंभीर हालत में एक महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। उस समय उसके साथ 5 साल का एक बच्चा और एक बच्ची भी थी। इलाज के दौरान इस महिला की अस्पताल में मौत हो गई। उसके बाद मुस्लिम परिवार ने उसे चुरा लिया।
जाँच में पता चला कि इस मुस्लिम परिवार की शबाना ने कागजों में उस बच्ची का नाम, उसके माता-पिता का नाम और पता बदलवा दिया। बच्ची का नाम उसने फातिमा रख दिया। इसकी जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन मौके पर पहुँचकर विरोध करने लगे। इसके बाद बाल कल्याण समिति ने मौके पर पहुँचकर बच्ची को बचाया और उसे मातृ छाया आश्रम में भर्ती कराया गया है। वहीं, बच्चे को भी बाल आश्रम भेज दिया गया है।