तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में शनिवार (24 जनवरी 2026) को आयोजित धारा डिवाइन अवार्ड्स कार्यक्रम में मद्रास के हाईकोर्ट के जज जस्टिस जी आर स्वामीनाथन ने एक दीपक जलाया जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरु हो गई है। दरअसल, जस्टिस स्वामीनाथन ने तिरुप्परनकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित पत्थर के स्तंभ पर कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति दी थी और उन्होंने जो दीया कार्यक्रम में जलाया उसे भी उसी तरह बनाया गया था।
दीपक जलाते समय उन्होंने मजाक में कहा, “क्या मैं सही दीपक जला रहा हूँ या यह सर्वे स्टोन है?” जस्टिस स्वामीनाथन ने यह भी कहा, “मेरी साढ़े चार साल की सेवा बाकी है और उम्मीद है कि मेरे कार्यकाल से पहले मुझे निलंबित नहीं किया जाएगा। आज का कार्यक्रम मुझे सनातन धर्म को मजबूत करने की आशा देता है।”
Madras HC Judge Justice GR Swaminathan who gave verdict in Deepathoon case, lights a look-alike lamp at an event in Chennai.
— News Arena India (@NewsArenaIndia) January 25, 2026
He said-
"I have four and a half years of service and hope that I will not be suspended before my tenure.
Today's programme gave me hope to strengthen… pic.twitter.com/8XUSF2Qal2
जस्टिस स्वामीनाथन तिरुप्परांकुंद्रम मंदिर में दीपक जलाने के अपने फैसले के कारण राज्य की शासक पार्टी DMK की आलोचना झेल चुके हैं। हालाँकि, 6 जनवरी 2026 को मदुरै बेंच ने उनके आदेश को सही ठहराते हुए कहा कि यह एक अवसर हो सकता है समुदायों के बीच सेतु बनाने का। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि हिल एक संरक्षित स्थल है और यहाँ की किसी भी गतिविधि में पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) की अनुमति आवश्यक है।

