महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन क्रैश, पायलट समेत 5 सवारियों की मौत: बारामती में विमान की लैंडिंग करते समय हुआ हादसा

महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार (28 जनवरी 2026) को डिप्टी सीएम अजित पवार का प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। ये हादसा प्लेन की लैंडिंग करते हुए हुआ है। हादसे के वक्त अजित पवार प्लेन में सवार थे, जो चुनाव प्रचार के लिए बारामती पहुँचे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा पुणे जिले के बारामती में सुबह लगभग 8.45 मिनट पर हुआ। क्रैश होते ही विमान को आग की लपटों ने घेर लिया। प्लेन पूरी तरह जल गया है। प्लेन में अजित पवार के साथ 3 लोग सवार थे, जिनकी मौके पर मौत हो गई। वहीं, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अजित पवार को अस्पताल ले जाया गया।

उधर, DGCA की ओर से दिए गए आधिकारिक बयान में कहा गया कि बारामती विमान हादसे में कोई जीवित नहीं बचा है। हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 3 यात्री, एक पायलट और एक चालक दल का सदस्य शामिल है। हालाँकि, प्लेन क्रैश होने की वजह साफ नहीं हो पाई है। हादसे की खबर सुनते ही अजित पवार की बहन NCP नेता सुप्रिया सुले बारामती के लिए रवाना हो गईं।