समीर अंसारी ने गला घोंटकर ले ली संगीता नामदेव म्हात्रे की जान: लूट दिखाने के लिए निकाल लिए पहने हुए गहने, महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पनवेल में 55 वर्षीय संगीता नामदेव म्हात्रे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपित मोहम्मद समीर अंसारी ने की अपना जुर्म कबूल कर लिया है। डेयरी कर्मचारी मोहम्मद समीर अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

रायगढ़ पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अंसारी ने गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूली है, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक अंसारी ने संगीता म्हात्रे को ₹40,000 उधार दिए थे। वह संगीता से पैसे माँग रहा था। उस दिन भी इस मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और आरोपित ने गला दबा कर संगीता की हत्या कर दी।

हत्या के बाद अंसारी वारदात को छिपाने के लिए इसे डकैती का रूप देना चाहता था। उसने महिला के पहने हुए गहने चोरी कर लिए।

संगीता के बेटे ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने महिला के गहने गायब होने पर आस-पास के करीब 30 लोगों से पूछताछ की। इस दौरान अंसारी पर शक हुआ। पुलिस की सख्ती के बाद उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।