19 साल की हिंदू छात्रा का 2 बच्चों के अब्बू मीजान ने किया अपहरण? महाराष्ट्र के नासिक में गायब हुई इंजीनियरिंग स्टूडेंट, पिता को लव जिहाद की आशंका

महाराष्ट्र के नासिक जिले के महिरावणी इलाके में स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज की 19 साल की छात्रा 18 मई से लापता है। छात्रा मूल रूप से संभाजीनगर की रहने वाली है और कॉलेज के हॉस्टल में रहकर बी.टेक की पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि दो बच्चों के अब्बू मीजान शेख ने उसका अपहरण कर लिया है।

ऑर्गनाइजर के अनुसार, 18 मई की शाम उसकी अपने पिता से आखिरी बार बात हुई थी। उसने बताया था कि वह कॉलेज में है और जल्द ही हॉस्टल लौट जाएगी, लेकिन इसके बाद उसका फोन बंद हो गया और वह वापस हॉस्टल नहीं पहुँची। अगले दिन पिता ने त्र्यंबकेश्वर पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

मामले में मीजान शेख नाम के एक युवक का नाम भी सामने आया है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का दावा है कि वह छात्रा को जानता था और वह भी उसी समय से लापता बताया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का यह भी दावा है कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। छात्रा के पिता ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी किसी बहकावे में आ गई हो ऐसा हो सकता है।

हालाँकि, पुलिस ने अब तक किसी अपहरण, दबाव या मीजान शेख की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में आने के बाद पुलिस ने छात्रा की तलाश तेज करने की बात कही है।